Rajasthan GK राजस्थान जी. के.

प्रिय विद्यार्थियो आपका RPSCEXAMGK ब्लाग पर स्वागत हैं। यहां पर आप राजस्थान में होने वाली RSMSSB, RPSC  परीक्षाओं से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी जैसे RAJASTHAN GK से संबंधित अध्ययन की सामग्री प्राप्त करेंगे जो आपकी RAJASTHAN EXAM पास करने में बहुत सहायता करेगी। इसके साथ ही आप अन्य केन्द्र सरकार की भर्तियों जैसे SSC EXAM, RAILWAY EXAM आदि से संबंधित अध्ययन हेतु सामग्री प्राप्त करेंगे जो आपके SSC EXAM, RAILWAY EXAM आदि के पास करवाने में सहायता करेंगं।Rajasthan GK

आज के टापिक राजस्थान के महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानी/ महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। यह आपकी राजस्थान में होने वाली RPSC EO-RO, RSMSSB REET, CET,POLICE, AGRI SUP, RPSC SET EXAM आदि में मील का पत्थर साबित होगी।

Rajasthan GK राजस्थान जी. के.

राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य व बलिदान की गाथा को राजस्थान सरकार ने देश के दीवाने नामक पुस्तक में प्रकाशित किया हैं। जिनमें से RAJASTHAN GK से संबंधित मुख्य-मुख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बारे मे हम आगे विस्तार में जानेंगे।

 

पंडित हीरालाल शास्त्री

पंडित हीरालाल शास्त्री का जन्म राजस्थान के जयपुर जिले के जोबनेर शहर में हुआ था

पंडित हीरालाल शास्त्री राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री भी रहे थे।

पंडित हीरालाल शास्त्री की आत्मकथा प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र थी

पंडित हीरालाल शास्त्री का प्रसिद्ध गीत प्रलय प्रतीक्षा नमों नमों हैं।

पंडित हीरालाल शास्त्री ने जीवन शिक्षा कुटीर के नाम से सन् 1935 एक शिक्षा स्थल बनाया जो कि वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ के नाम से प्रसिद्ध हैं।

 

जयनारायण व्यास

जयनारायण व्यास का जन्म जोधपुर में सन् 1899 में हुआ था।

जयनारायण व्यास ने सन् 1927 मे तरूण राजस्थान नामक पत्र का संपादन भी किया था।

जयनारायण व्यास सन् 1951 से 1954 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री भी बने।

जयनारायण व्यास का सन् 1963 में निधन हो गया था।

नानाभाई खांट

नानाभाई खांट का संबंध रास्तापाल नामक जगह डूंगरपुर से था।

नानाभाई खांट द्वारा रास्तापाल गांव में संचालित पाठशाला को तत्कालीन प्रशासन 18 जून 1947 को रास्तापाल पहुंचा तो नानाभाई खांट ने उनकी एक नही सुनी तो उन्होने नानाभाई खांट को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया इस प्रकार नानाभाई खांट शहिद हो गये।

साधुसीताराम दास

बिजौलिया किसान आंदोलन के नायक रहे साधुसीताराम दास का जन्म बिलोलिया में हुआ था।

साधुसीताराम दास ने बिजौलिया किसान आंदोलन के दौरान किसानों का नेतृत्व किया था।

 

भोगीलाल पाण्डया

भोगीलाल पाण्डया का जन्म डुंगरपुर में हुआ था।

भोगीलाल पाण्डया बागड़ के गांधी के नाम से प्रसिद्ध हैं।

भोगीलाल पाण्डया ने बागड़ सेवा मंदिर के नाम से एक संस्था की स्थापना की थी।

भोगीलाल पाण्डया ने 1944 में डुंगरपुर प्रजामण्डल का गठन किया था।

भोगीलाल पाण्डया पद्म विभूषण से सम्मानित किये गये थे।

 

हरिभाउ उपाध्याय

हरिभाउ उपाध्याय का जन्म ग्वालियर में हुआ था।

हरिभाउ उपाध्याय ने वाराणसी में ओदुम्बर पत्रिका का संपादन किया था।

हरिभाउ उपाध्याय ने सस्ता साहित्य मण्डल की स्थापना की थी।

विजय सिंह पथिक
विजय सिंह पथिक का जन्म बुलन्दशहर उतरप्रदेश में हुआ था
विजय सिंह पथिक का मूल नाम भूपसिंह था
विजय सिंह पथिकने वीर भारत समाज व राजस्थान सेवा संघ की स्थापना की थी
विजय सिंह पथिक ने राजस्थान केसरी, नवीन राजस्थान, तरूण राजस्थान नामक समाचार पत्र का संपादन भी किया था।
विजय सिंह पथिक ने बिजौलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व भी किया था।
अर्जुन लाल सेठी
अर्जुन लाल सेठी ने राजस्थान में सशस्त्र क्रांति और जनजागृति की अलख जगाई थी।
अर्जुन लाल सेठी जयुपर में 1905 में जैन शिक्षा प्रचारक समिति की स्थापना की थी।

 

FAQ

1. राजस्थान में कितने स्वतंत्रता सेनानी हैं।
उत्तरः- राजस्थान के अभिलेखाघार में लगभग 220 स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया हैं
राजस्थान सरकार द्वारा प्रकाशित देश के दीवाने पुस्तक में 51 स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया हैं।

2.जयपुर के प्रसिद्ध स्वतत्रता सेनानी कौन थे
उत्तरः- श्री अर्जुन लालसेठी जी जो की पेशे से शिक्षक थे, उन्होनें जयपुर में आजादी की अलग जगाई थी।
3.तात्यांटोपे का मूल नाम क्या था……….

 

Rajasthan GK राजस्थान जी. के. हेतु हमारे ब्लाॅग को फाॅलो करें।

Leave a Comment

error: भाई बहुत मेहनत लगी हैं यार